पदक विजेता अभिषेक को किया सम्मानित

राउरकेला| राउरकेला पुलिस प्रभाग में कार्यरत अभिषेक पटनायक ने अमेरिका के बर्मिंघम में हुई 21वीं विश्व पुलिस व फायर गेम्स कराते चैंपियनशिप में भारतीय पुलिस का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया। पदक जीतने के बाद अभिषेक राउरकेला लौटे। इस मौके पर राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी ने उन्हें सम्मानित किया। एसपी ने अभिषेक को फूलों का गुलदस्ता और उपहार भेंट किया। उन्होंने अभिषेक की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। साथ ही कराते प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने की सलाह दी। एसपी ने राउरकेला में कराते खेलों को बढ़ावा देने की बात भी कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *