भास्कर न्यूज | राउरकेला रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला मारवेल्स का वार्षिक समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ प्रथम महिला रोटेरियन पल्लवी जायसवाल, पीडीजी रोटेरियन एफसी मोहंती, रोटेरियन मंजीत सिंह अरोड़ा, डीजीई रोटेरियन आलम सिंह रूपरा, एजी रोटेरियन रश्मि अग्रवाल, नगर समन्वयक रोटेरियन प्रवीण बेदी, रोटेरियन सोनम बेदी, प्रथम महिला 26-27 रोटेरियन हरपाल रूपरा, रोटेरियन मलिंदर कौर और चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रोटेरियन मलय मंडल भी मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन रुचिका अरोड़ा ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों और सौहार्दपूर्ण संबंधों पर प्रकाश डाला। निवर्तमान सचिव रोटेरियन नेहा गोयल ने वर्ष की प्रमुख परियोजनाओं, धन संग्रह कार्यक्रमों, मानव संसाधन विकास पहलों और फेलोशिप गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट दी। जिला गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल ने नए सदस्यों को क्लब में शामिल किया और उनका स्वागत किया। उन्होंने क्लब के वार्षिक बुलेटिन उड़ान का विमोचन किया। इसमें वर्षभर के कार्यक्रमों का विवरण दिया गया। अध्यक्ष रितु लाठ ने वर्ष 2025-26 के लिए नए निदेशक मंडल की घोषणा की और वर्ष के रणनीतिक फोकस की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक के बाद फेलोशिप लंच हुआ और समूह तस्वीरें ली गईं।


