उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को रोटरी क्लब ने बांटे रेनकोट

भास्कर न्यूज | राउरकेला रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला मारवेल्स ने यातायात पुलिस कर्मियों के लिए रेनकोट वितरण अभियान चलाया। यह अभियान उन पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए था, जो बारिश और खराब मौसम में भी सड़कों पर डटे रहते हैं। क्लब ने राउरकेला के प्रमुख स्थानों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और कांस्टेबलों को रेनकोट बांटे। इस मौके पर डीएसपी बिक्रम जयपुरिया, डीआईजी कार्यालय के अपराध निरीक्षक, डीएसपी पुरुषोत्तम भोई और कांस्टेबल रमा पाणिग्रही मौजूद रहे। वितरण कार्य प्लांट साइट पुलिस स्टेशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब की अध्यक्ष आरटीएन रितु लाठ, आरटीएन रुचिका, आरटीएन नेहा, आरटीएन अमृता और आरटीएन संचिता भी शामिल रहीं। क्लब ने कहा कि यह पहल उन असली नायकों को समर्पित है, जो शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *