रायगढ़| छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ की 24वीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 14 अगस्त तक जगदलपुर में होगी। इसके लिए रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों का चयन 1 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रायगढ़ स्टेडियम बैडमिंटन हॉल, बोइरदादर में जिला स्तरीय ट्रायल के जरिए किया जाएगा। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अकरम खान और सचिव सौरभ पंडा ने बताया पुरुष और महिला एकल वर्ग के इस ट्रायल में योनेक्स फैदर शटल कॉक का उपयोग होगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए 400 प्रति खिलाड़ी शुल्क तय किया गया है। जिला वार्षिक पंजीयन शुल्क 200 है, यदि पहले नहीं दिया गया हो। राज्य पंजीयन शुल्क 220 है, जो प्रतियोगिता से पहले अनिवार्य है। इसका भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है।


