भास्कर न्यूज | सूरजपुर मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार सूरजपुर के विशेष आमंत्रण पर देवगढ़ धाम में भक्तिमय कांवड़ महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर देवगढ़ धाम में विराजमान बाबा अर्धनारीश्वर महादेव के शिवलिंग पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और जलाभिषेक हुआ। यह धाम ऋषि की तपोभूमि मानी जाती है। सेवा परिवार द्वारा लगातार 10 वर्षों से आयोजित “एक शाम भोले बाबा के नाम” रात्रि जागरण और विशाल भंडारे के 10वें वार्षिक पुष्प कार्यक्रम का आयोजन भी विशेष रूप से किया गया। मुख्य मंच पर आमंत्रित अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। इस पुण्य अवसर पर बहन नंदकुमारी राजवाड़े, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, सेवा परिवार के पवन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पंकज चौबे, रंजन सोनी, विकास गोयल, नवीन सिंघल, मखन मित्तल, मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सेवा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पूरा देवगढ़ धाम “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने देर रात तक भक्ति संगीतमय माहौल का आनंद लिया। सेवा परिवार की इस अनवरत भक्ति सेवा और आयोजन को श्रद्धालुओं ने सराहा। देवगढ़ धाम में शिव जी को जल चढ़ाने रेण नदीं से जल भरते हुए भक्त।


