कोरबा में जमीन विवाद को लेकर दुकानदार का सिर फोड़ा:दुकानदार के चाचा और उसके बेटे ने लाठी से किया हमला

कोरबा जिले में बांकीमोंगरा क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने आया है। पूरी घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक अजय चित्रकार के साथ उनके ही परिवार के लोगों ने लाठी, रॉड और हथौड़ी लेकर हमला कर दिया। इस मारपीट में अजय के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि चाचा प्रकाश चित्रकार ध्रुव और उनके बेटे धनेश्वर ने मिलकर उनकी दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही मारपीट की। जब वो शिकायत लेकर बांकी मोंगरा थाना पहुंचे तो थाने में उनके साथ दुर्व्यवहार किया। न्याय नहीं मिलने पर अजय एसपी कार्यालय पहुंचे। और पूरे मामले की शिकायत की है।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *