दंतेवाड़ा| चर्म रोग, सौंदर्य एवं गुप्त रोग को लेकर दंतेवाड़ा में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन होने जा रहा है। यह कैंप रविवार 27 जुलाई को हाई स्कूल रोड स्थित बालाजी मेडिकल में आयोजित होगा। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताया कि चर्म रोग, सौंदर्य एवं गुप्त रोग से संबंधित सभी प्रकार के इलाज किए जाएंगे। हेल्थ कैंप के माध्यम से चेहरे का काला दाग एवं झाइयां, पिंपल्स, दाद, खाज, खुजली, मुख संबंधी समस्याएं, बालों का झडऩा, पकना रूसी एवं गंजापन, नाखूनों का सड़ना, सोरियासीस-एक्जीमा, बालटोड, स्केबीज़, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के त्वचा संबंधित समस्याएं, ऐलर्जी, एड़ियों का बार-बार फटना, चेहरे के मस्सों व तिल का ईलाज, हाथ और पैर के तलवे से पसीना आना, पलकों का काला दाग एवं पलकों में जमा केलेस्ट्राल, लिंग में घाव होना, लिंग के स्किन का फटना एवं सफ़ेद होना एवं अन्य चर्म रोग से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान मुफ़्त में किया जाएगा। हेल्थ कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। चर्म रोग से जुड़ी हेल्थ कैंप का आयोजन दंतेवाड़ा जिले में पहली बार किया जा रहा है।


