गणित, विज्ञान में रुचि बढ़ाने केवि में स्टेम सप्ताह का आयोजन

भास्कर न्यूज| कोंडागांव केंद्रीय विद्यालय में 14 से 18 जुलाई तक स्टेम सप्ताह का आयोजन हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। सप्ताह की शुरुआत मॉर्निंग असेंबली में स्टेम सप्ताह के परिचय से हुई। छात्रों ने विज्ञान क्विज में भाग लिया इसमें उनके वैज्ञानिक ज्ञान की परीक्षा हुई। माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए हैंड्स-ऑन प्रयोग सत्र रखा गया इसमें छात्रों ने विज्ञान के सिद्धांतों को प्रयोग के माध्यम से समझा। दैनिक जीवन में विज्ञान विषय पर पोस्टर और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को दिखाया। जैव विविधता, मूल्यों और स्थिरता पर आधारित क्विज ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई छात्रों ने मिट्टी, पौधों और पानी से जुड़े क्षेत्र का भ्रमण किया इससे उन्हें प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिला। मॉर्निंग असेंबली में इसरो और उसके मिशनों पर चर्चा हुई इसके बाद इसरो के डॉक्यूमेंट्री और वीडियो दिखाए गए छात्रों ने इस पर विचार साझा किए। गणित में रुचि बढ़ाने के लिए वैदिक गणित क्विज कराई गई। सप्ताह का समापन प्रदर्शनी के साथ हुआ इसमें छात्रों के बनाए मॉडल और रचनात्मक कार्यों को दिखाया गया। इन गतिविधियों से छात्रों की तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता बढ़ी। आयोजन का उद्देश्य अनुभव आधारित शिक्षा देना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना रहा। इस पूरे आयोजन में संयोजक निधि साहू और प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक के मार्गदर्शन में शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *