बेनूर | आईटीबीपी 29वींं वाहिनी के कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल के निर्देश पर सेकेंड इन कमांड दीपक सेमल्टी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी भवन में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिला पशुपालन विभाग नारायणपुर द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। साथ ही 29वीं वाहिनी द्वारा मेडिकल कैंप आयोजित कर पौधरोपण किया गया। इस शिविर में महिमागवाड़ी, कोंगेरा, कौशलनार और मड़मनार के ग्रामीणों को लाभ मिला। दीपक सेमल्टी ने ग्रामीणों को कृषि प्रणाली में सुधार और पौधरोपण के फायदे बताए। उन्होंने लोगों को ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीओबी झारा के सहायक कमांडेंट गुंजन कुमार, फील्ड हॉस्पिटल झारा के डॉ. हरीश खान, ग्राम पंचायत सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


