गेवरा रोड समेत चार पैसेंजर ट्रेन 27 जुलाई को रहेंगी रद्द

जांजगीर| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले उरगा स्टेशन पर आगामी 27 जुलाई को इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे एक दिन के लिए चार जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इस काम की वजह से 37 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर से गेवरा रोड के लिए चलने वाली मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड से बिलासपुर के लिए, गाड़ी संख्या 68732 बिलासपुर से कोरबा के लिए और गाड़ी संख्या 68731 कोरबा से बिलासपुर के लिए रद्द रहेगी। रेलवे विभाग के अनुसार, यह ट्रैफिक ब्लॉक उरगा-कोरबा बायपास लाइन के मध्य इंटरलॉकिंग प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि भविष्य में रेल संचालन और भी सुरक्षित बनाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *