जांजगीर | केशर खदान बिरगहनी से रात में चोरी हुए ट्रैक्टर मामले में जांजगीर पुलिस को सफलता मिली। आरोपी जोगेंदर सिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद हुई। दोनों की कीमत 4 लाख 10 हजार रुपए है। खदान से 18 जुलाई की रात ट्रैक्टर चोरी हुआ था। मालिक ओमप्रकाश पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मदनपुरगढ़ निवासी 26 वर्षीय जोगेंदर सिंह तंवर ने चोरी का ट्रैक्टर छिपा रखा है। इस पर सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


