तुरंत कार्रवाई के लिए बनी रिस्पॉन्स टीम

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में अपराधों की रोकथाम और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए त्वरित रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। इसका गठन पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में हुआ। टीम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में किया जाएगा। टीम का नेतृत्व सीएसपी कविता ठाकुर करेंगी। टीम किसी भी अपराध, आपदा या संकट की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेगी। टीम में विशेष परिस्थितियों में काम करने के लिए प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हैं। इनके पास अत्याधुनिक संचार उपकरण और सुसज्जित वाहन हैं। टीम 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगी। सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने में यह टीम दक्ष है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करना और किसी भी अव्यवस्था पर नियंत्रण पाना इसका लक्ष्य है। टीम बैंक और सराफा दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। हाट-बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *