बिलासपुर| शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण की सुनवाई संभागीय कमिश्नर सुनील कुमार 25 जुलाई को दो पालियों में करेंगे। इसमें 91 शिक्षकों को बुलाया गया है। जेडी ने बताया पहली पाली में सुबह 11 से 2 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सुनवाईँ होगी।


