पंजाब सरकार ने कल कैबिनेट मीटिंग बुला ली है। यह मीटिंग शुक्रवार को सीएम आवास पर होगी। इस मीटिंग में कई फैसलों पर मोहर लगेगी। हालांकि अभी तक एजेंडा जारी नहीं हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि कुछ विभागों में भर्ती व विकास एजेंडों पर मोहर लग सकती है।यह एक हफ्ते में दूसरी बार मीटिंग है। इससे पहले लैंड पूलिंग मुद्दे पर मीटिंग हुई थी।


