अबोहर में नहर में मिला बच्ची का शव:ग्रामीणों ने बहता देखा, फिरोजपुर घटना से जोड़ रही पुलिस, दो बच्चे डूबे थे

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव बीलां पटटी में गुरुवार सुबह मलूकपुरा नहर से 4 वर्षीय बच्ची का शव मिला। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समिति सदस्य बिट्टू नरूला को ग्रामीणों ने मलूकपुरा नहर में बच्ची के शव के बहने की सूचना दी। पुलिस कर्मचारी सुनील कुमार की उपस्थिति में शव को नहर से निकाला गया। बच्ची ने नाइट सूट पहना हुआ था। शव करीब 12 से 15 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस घटना को फिरोजपुर के मक्खू में हुई दुर्घटना से जोड़कर देख रही है। नहर में गिरा था दंपती और उनके दो बच्चे रविवार को मक्खू के पास एक परिवार बाइक से जा रहा था। नहर में गिरने से दंपती और उनके दो बच्चे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने पति-पत्नी को बचा लिया। लेकिन 4 साल का गुरभेज और 2 साल की निमरत पानी में बह गए। पुलिस मिले शव की पहचान के लिए मक्खू के परिवार से संपर्क कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *