फाजिल्का में महिलाओं ने व्यक्ति को पीटा:नशे में वीडियो बनाने का आरोप, बोला-घंटाघर पर कब्जे की कर रहा था रिकॉर्डिंग

फाजिल्का के चौक घंटाघर में महिलाओं द्वारा एक व्यक्ति की मारपीट की गई। महिलाओं द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में है और बेवजह उनकी वीडियो बना रहा था। जबकि उक्त व्यक्ति का कहना है कि वह पीछे से ही वीडियो बनाता आ रहा था। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि व्यक्ति द्वारा बेवजह उनकी वीडियो बनाई जा रही थी। जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया। व्यक्ति शराब के नशे में था और जब वह बाज नहीं आया। उन्होंने उसे पकड़ कर उसकी मारपीट की। घंटा घर का वीडियो बना रहा था व्यक्ति हालांकि पिट रहे व्यक्ति ने अपना नाम गुरमीत सिंह बताया। उसने कहा कि वह गांव नूरशाह का रहने वाला है। वह पीछे से वीडियो बनाता आ रहा था। उसने शराब पी हुई है। लेकिन उसे बेवजह पीटा जा रहा है। व्यक्ति का कहना है कि उक्त लोग घंटा घर पर कब्जा करके बैठे हुए हैं जिसकी वीडियो बनाई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने छुड़वाया उसके द्वारा अपने मोबाइल फोन की मांग की गई। उसने कहा कि उसका मोबाइल उनके पास है जो उसे वापस दिया जाए। जबकि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच उक्त व्यक्ति को छुड़वाया और कहा कि इसकी मारपीट न की जाए। कानून अपने हाथ में लेने की बजाय पुलिस को बुलाओ और उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *