​​​​​​​बोकारो होकर चलने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीट नहीं:दिल्ली, यूपी, बिहार, साउथ व पुरी जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग; कई में नो रूम

रक्षा बंधन 9 अगस्त को है। इस मौके उनके लिए दूसरे शहरों से बोकारो से जाना या आना आसान नहीं है। जिन्होंने पहले से ट्रेनों में टिकट नहीं लिया, उनके लिए परेशानी खड़ी होगी। दिल्ली, यूपी, पटना या पुरी से आने और जाने वाली ट्रेनों में अब टिकट उपलब्ध नहीं हैं। इन ट्रेनों में 7 से 9 अगस्त के बीच सीट फुल हो चुकी हैं। इनमें लंबी वेटिंग लग चुकी है। राजधानी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, एलेप्पी, झारखंड स्वर्ण जयंती, नीलांचल व पुरी आनंद विहार सहित कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है। वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है, ऐसे में नए टिकटों का कन्फर्म होना काफी मुश्किल है। तत्काल का विकल्प है, पर टिकट मिलना आसान नहीं होता। होली, दशहरा, दिवाली, ईद जैसे मौकों पर तो जनरल बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *