देवघर के नगर थाना क्षेत्र में हदहदिया पुल के पास स्थित एक बंद मकान से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मकान के मालिक अधिवक्ता ललित झा को बुधवार की शाम मुहल्ले वालों ने सूचना दी कि उनके बंद मकान से तेज बदबू आ रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई मकान मालिक ने पहले सोचा कि कोई जानवर होगा और अगली सुबह जांच करने का निर्णय लिया। अगले दिन जब वे मौके पर पहुंचे तो मकान का ताला तोड़कर अंदर जाने पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना करीब 10 दिन पुरानी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मकान में कोई नहीं रहता था। रंजीत झा ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।


