फाजिल्का में नहर से महिला का शव मिला:राहगीरों ने देख सूचना दी, हाथ पर टैटू बना; पहचान होना बाकी

फाजिल्का में आज नहर में एक महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 30 साल आंकी गई है। शव को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 2-3 दिन पुराना है। शव अबोहर में केराखेड़ा गांव के पास मलूकपुरा माइनर में मिला। महिला के हाथ की कलाई पर एक टैटू है। इसमें ‘करन’ और ‘दीप’ शब्दों के बीच दिल का निशान बना हुआ है। मृतका ने पीले रंग का सूट पहन रखा था। उसके हाथों में चूड़ा और कानों में बालियां थीं। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को नहर में शव होने की सूचना मिली। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में सदस्यों ने शव को नहर से बाहर निकाला। थाना सदर के एएसआई कुलदीप सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *