पलामू जिले में लगातार बारिश के कारण कोयल नदी उफान पर है। इसके बावजूद मेदिनीनगर में 10-12 साल के बच्चे जान जोखिम भरा स्टंट कर रहे हैं। एक वायरल वीडियो में दो बच्चे 30 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग पर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों बच्चे एक-एक कर नदी में छलांग लगाते हैं। वे तैरकर किनारे निकल आते हैं। पिछले साल एक स्कूली छात्र की मौत रील बनाने के दौरान कोयल नदी में डूबने से हुई थी। इसके बाद भी न तो पेरेंट्स बच्चों पर नजर रख रहे हैं और न ही बच्चे सतर्क हुए हैं। जिला और पुलिस प्रशासन ने बारिश के मौसम में लोगों को नदी और जलाशयों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा है। राहगीर बच्चों को इस तरह के खतरनाक स्टंट करते देख हैरान रह जाते हैं।


