कांकेर के शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण:संयुक्त संचालक ने स्कूलों का दौरा कर बच्चों को पढ़ाया, अधिकारियों से की समीक्षा बैठक

संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडेय ने जिले के शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आतुरगांव में जोन स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां शिक्षकों को पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पांडेय ने सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कक्षा 1 से 10वीं तक के सभी छात्रों को पुस्तकें वितरित करने का आदेश भी दिया। प्राथमिक शाला नांदनमारा में उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक स्तर की जांच की और खुद भी कक्षा ली। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें पाठ्यपुस्तक, गणवेश, सरस्वती साइकिल योजना, एफएलएन और पीएमश्री स्कूल के निर्माण कार्य शामिल थे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, जिला मिशन समन्वयक रवि प्रकाश मिश्रा, सहायक संचालक और कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *