एक पेड़ मां के नाम-2.0 अभियान की शुरुआत:कांकेर के कोदागांव में विधायक और कलेक्टर ने किया पौधरोपण,ग्रामीणों ने लिया प्रकृति की रक्षा का संकल्प

कांकेर विकासखंड की ग्राम पंचायत कोदागांव में ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ के तहत जिला स्तरीय पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम मौजूद रहे। विधायक नेताम ने कहा कि मानव जीवन में पेड़ों का विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ जैसे खास मौकों पर पौधे लगाने का आग्रह किया। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों से प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने को कहा। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्षा की अनियमितता और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए पौधरोपण आज की जरूरत है। कार्यक्रम में विधायक ने नारियल और कलेक्टर ने कटहल का पौधा लगाया। इसके बाद सभी अतिथियों और ग्रामीणों ने भी पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी के घर किया वृक्षारोपण
ग्राम कोदागांव में आयोजित जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम के उपरांत विधायक नेताम और कलेक्टर क्षीरसागर ने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बिंदा बाई और गर्भवती महिला यीशु फाफा के यहां जाकर वृक्षारोपण किया और रोपित पौधों को संरक्षित करने का अनुरोध भी किया। इस दौरान कलेक्टर के पूछे जाने पर महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिला ने बताया कि प्रत्येक माह उनके बैंक खाते में एक हजार रुपए की राशि जमा हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *