जीआरपी थाने की टीम ने ट्रेन में महिला यात्रियों के गहने चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा है। यह उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड की शातिर गैंग के मुखिया सहित 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया है।यह जनरल कोच में ट्रेन में सफर करते थे और एक साथ एक कोच में बैठते जब महिला यात्री ट्रेन में चढ़ती तो टीम का एक सदस्य खड़ा होकर महिला को बैठने की जगह दे देता। बाकि सदस्य महिला काे बातों में उलझा कर उसका सामान चैक कर उसमें से कीमती सामान निकाल कर नेक्स्ट स्टेशन पर उतर जाते। यात्री को तुरंत पता नहीं लगता जब वह अपने घर जाकर बैग खोलते तब ही चोरी की जानकारी मिलती तब तक गैंग अपने राज्य पहुंच कर चोरी का माल बांट लेते थे। 11 दिसंबर को पाली के सोजत रोड निवासी 52 वर्षीय कंचन देवी पत्नी पुखराज पालीवाल का यात्रा के दौरान कीमती सामान चोरी होने पर उसने जीआरपी थाने में 13 दिसंबर को मामला दर्ज करवाया इस पर जीआरपी ने कैमरे खंगाल कर सूचना इकट्ठा कर गैंग के मुखिया सहित 8 सदस्य को गिरफ्तार किया है। 250 ग्राम सोने के जेवर किए पार सोजत रोड निवासी कंचन देवी ने बताया कि वह 11 दिसंबर को अपने भान्जे की बहू हेमा के साथ जोधपुर-इन्दौर पैसेन्जर ट्रेन में जनरल टिकट लेकर सुबह 8.00 बजे जोधपुर रेल्वे स्टेशन से सोजत रोड़ के लिए रवाना हुई। उस समय उसके पास मेरा बैग में सोने के गहने थे जिनमें तिमणिया जिसका वजन 60 ग्राम, बाजूबन्द 33 ग्राम, कंठी 16 ग्राम, बोरसेट 33 ग्राम और कान के झुमके 22 ग्राम कुल वजन 164 ग्राम सोने के गहने जो बैग सहित मैं ट्रेन में बैठी थी। उसने बताया कि उसका बैग उसकी सीट के नीचे रखा था। जब वह सोजत रोड़ रेल्वे स्टेशन उतरी और कुछ सामान निकालने के लिए बैग को चैक किया तो बैग में रखे गहनों के बाक्स में से गहने सब गायब थे, उसने तुरन्त आस-पास और स्टेशन पर ढुंढने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर वह तुरन्त जोधपुर आई और जीआरपी थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया और बताया कि जब वह जोधपुर स्टेशन से रेल में रवाना हुई तब कुछ लड़के उसके केबिन में बैठे थे, उनमें से एक-दो लोग उसकी सीट के नीचे रखे हुऐ बैग को पैरों से ईधर-उधर किया था, बाद में वो लड़के बासनी स्टेशन आने पर अचानक उठकर चले गए। इसके बाद उसने अपना बैग अपने पास रख लिया था। उसे शक था कि उन्ही लोगों ने चाेरी की और बासनी रेलवे स्टेशन पर उतर गए। इस पर जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु की। रेलवे पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक भुपेंद्र साहु के निर्देश पर जीआरपी थाना जोधपुर के अधीक्षक अभिजीत सिंह, और उप अधीक्षक सन्दीप सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर भवंरलाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सुभाषचन्द्र. हैड कांस्टेबल, दीपेन्द्रपाल सिंह हैड कांस्टेबल साईबर सैल, रिडमल सिंह कांस्टेबल, मोहनलाल कांस्टेबल, राजूराम कांस्टेबल, महिराम हैड कांस्टेबल ने जांच शुरु की। इस तरह देते वारदात को अंजाम
गैंग के सदस्य ट्रेनो के जनरल कोच में सफर करते है। गैंग के सभी 8-9 सदस्य ट्रेन के एक केबिन में ट्रेन स्टेशन पर लगते ही पहले से ही सीटे रोककर बैठ जाते थे। केबिन में कोई महिला यात्री आती तो गैंग का एक सदस्य अपनी सीट से उठ कर उस महिला यात्री को सीट दे देताथा, बाकी वाले महिला के पास में ही अपनी सीट पर बैठे रहते थे। महिला यात्री का सामान सीट के नीचे की तरफ रखवा देते है तथा मौका पडने पर महिला यात्री के सामान को चोरी -छिपे गैंग के अन्य सदस्य अन्तिम सीट पर बैठे गैंग का मुखिया (मास्टर) की ओर खिसका देते थे। गैंग का मास्टर हमेशा खिडकी के पास वाली सीट पर बैठा रहता, गैंग का मास्टर बैग की तलाशी लेता था और अन्य सदस्य महिला को बातों में उलझा कर रखते थे। बैग में सोने के जेवरात निकालकर चोरी -छिपे बैग का वापस जहां था वहां रख देते थे, जिससे महिला यात्री को शक नहीं होता था। चोरी की वारदात होते ही गैंग के सभी सदस्य अगले रेल्वे स्टेशन पर उतर जाते थे और अपने गृह प्रदेश जाकर आपस में चोरी गये माल का बंटवारा कर लेते है। इस तरह पकड़ा टीम ने गैंग को आरोपी का कोई सुराग नहीं था ऐसे में टीम के पास टफ टास्क था। विभिन्न रेल्वे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये एवं अन्य तकनीकी पहलूओ का विश्लेषण किया । कई योजना बना कर इस अपराधिक गिरोह को पकड़ा। अरोपी से पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात किया जाना स्वीकार किया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। पुलिस को इनसे और भी वारदात खुलने की आशंका है। इन 8 अरोपियाें को किया गिरफ्तार 1. मारुफ अली पुत्र एवज अली (66 ) निवासी मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा पुलिस थाना कोतवाली बिजनौर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश
2. गम्भीर सिंह चौधरी उर्फ नागराज पुत्र जसबहारसिंह ( 50) निवासी वार्ड नं 12 मौहल्ला रामलीला, कस्बा झालु, पु. थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेष हाल रजनी विहार, घोड़ा बुगी वाले के पास पिलखुवा पुलिस थाना पिलखवा जिला हापुड़ (उत्तरप्रदेश)
3. इकबाल अहमद अंसारी पुत्र हबीब अहमद अंसारी (53 ) निवासी मौहल्ला नौधा नेहटोर पुलिस थाना नेहटोर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश
4. नौशाद उर्फ गुड्डु पुत्र जिलानी उर्फ राव जिलानी ( 44 ) निवासी गांव डन्ढेरा रुडकी पुलिस थाना कोतवाली सिविल लाईन रूड़की जिला हरिद्वार उतराखण्ड
5. शरीफ रहमान पुत्र जील्लू रहमान (52 ) निवासी मकान न० 33/105 पठानपुरा मिशन कम्पाउड शेर कोठी रुडकी पुलिस थाना कोतवाली सिविल लाईन जिला हरिद्वार (उतराखण्ड)
6. वसीम अहमद खान पुत्र रशीद (42 ) निवासी इमली रोड़, सती स्ट्रीट शक्ति मौहल्ला रुडकी पुलिस थाना कोतवाली सिविल लाईन जिला हरिद्वार उतराखण्ड।
7. महावीरसिंह पुत्र रामगोपाल ( 35 ) निवासी बांईकला तहसील अतरोली पुलिस थाना छर्रा जिला अलीगढ उत्तरप्रदेष।
8. अनिल कुमार पुत्र मुकेश कुमार ( 28) निवासी मौहल्ला शिवपुरी छर्रा रफातपुर पुलिस थाना छर्रा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
पहले से मामले दर्ज इनके विरूद्ध पूर्व में कई चोरी के मामले दर्ज है। यह गैंग देश के कई राज्यो में चोरी की वारदात किये जाने की संभावना होने से गैंग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ।


