इंडोनेशिया में जहाज में आग, VIDEO:जान बचाने समुद्र में कूदे लोग, 3 की मौत; 280 लोग सवार थे, 100 लापता

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार दोपहर केएम बार्सिलोना वीए नाम के यात्री जहाज में तालिसे द्वीप के पास भीषण आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जहाज में 280 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता हैं, इनकी तलाश जारी है। आग के तेजी से फैलने के कारण अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री समुद्र में कूद गए थे। यह तालौद द्वीपों से मनाडो पोर्ट की ओर जा रहा था। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई और तेजी से पूरे जहाज में फैल गई। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी, नौसेना, तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरों ने मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। लिकुपांग पोर्ट पर एक कमांड पोस्ट बनाया गया है, जहां से बचाव कार्य किया जा रहा है। जहाज में आग लगने के बाद की फुटेज देखें… आग के कारणों की जांच होगी आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्रियों का पता लगने के बाद इसकी जांच शुरू की जाएगी। यात्रियों के परिजनों से शांत रहने और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की गई है। केएम बार्सिलोना वीए मनाडो-ताहुना मार्ग पर चलता था और आसपास के द्वीपों को भी जोड़ता था। ———————————————— ये खबर भी पढ़ें… साउथ कोरिया में बारिश से बाढ़-लैंडस्लाइड, 14 की मौत: PHOTOS:12 लापता, सड़कें-इमारतें डूबी, गांव मलबे में दबा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी साउथ कोरिया में बुधवार से भारी बारिश हो रही है। बारिश से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साउथ कोरिया के गैप्योंग शहर में लैंडस्लाइड से प्रभावित लोग राहत शिविरों में पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *