लुधियाना में एक्टिवा सवार महिलाएं कार से टकराए,VIDEO:कुत्तों ने किया अटैक,हेंडल का संतुलन बिगड़ने हुआ हादसा,10 फूट दूरी गिरी

लुधियाना में एक एक्टिवा सवार महिलाओं की स्कूटी खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद महिलाएं करीब 10 फूट दूर जाकर गिरी। हादसे में दोनों महिलाओं की बाजू और सिर पर चोट लगी। महिलाओं की एक्टिवा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया। दरअसल, माडल टाउन इलाके की यह वीडियो है। महिला की स्कूटी के पीछे अवारा कुत्तों ने अटैक कर दिया। कुत्तों से खुद का बचाव करते समय महिलाओं की स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि इलाके में आवाज भी आई। दोनों महिलाएं करीब 10 फूट दूर तक घसीटती हुई गिरी। दोनों की बाजू और सिर पर चोट आई। घायल महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई। कुत्तों के अटैक की वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम पर लोग सवाल उठा रहे है। निगम अवारा कुत्तों पर नकेल कसने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। खन्ना में भी कुत्तों की दहशत उधर, लुधियाना के कस्बा खन्ना में भी कुत्ते ने महिला के चेहरे पर सात जगह काटा। महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना जीटीबी मार्केट खन्ना की है, 65 वर्षीय अमरजीत कौर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटियाला रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला रोजाना की तरह बाजार में पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक बड़ा आवारा कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा। कुत्ते ने महिला के चेहरे की एक तरफ का मांस नोच दिया। चेहरे पर पांच एमएम तक गहरे जख्म हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *