इस वर्ष मिली कई सौगात मिलेगा इसका लाभ मिलेगी जिले को एक नई पहचान नर्मदा पर बांध, 200 बिस्तर का अस्पताल बनकर तैयार

इस वर्ष मिली कई सौगात मिलेगा इसका लाभ मिलेगी जिले को एक नई पहचान
नर्मदा पर बांध, 200 बिस्तर का अस्पताल बनकर तैयार
अनूपपुर।
जिले के लिए वर्ष 2024 उपलब्धियां से भरा रहा जहां इस वर्ष जिले को कई सौगात प्राप्त हुई। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य विकासखंड में स्वीकृत हुए इन कार्यों के कारण लोगों को जहां आगामी दिनों में इसका लाभ मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर इससे जिले को एक नई पहचान मिलेगी। जिले के लिए वर्ष 2024 उपलब्धियां से भरा रहा जहां इस वर्ष जिले को कई सौगात प्राप्त हुई। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य विकासखंड में स्वीकृत हुए इन कार्यों के कारण लोगों को जहां आगामी दिनों में इसका लाभ मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर इससे जिले को एक नई पहचान मिलेगी। जिले में 2024 में प्राप्त हुए यह विभिन्न विकास कार्य एवं योजनाओं के कारण जिले का विकास इससे दिखाई पड़ेगा। अपर नर्मदा सिंचाई परियोजना से किसानों को होगा लाभ जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में अपर नर्मदा सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई है। जिससे 12 हजार 893 किसानों की फसल का सिंचित रकबा बढ़ेगा। यह योजना शासन से स्वीकृत की गई है। पुष्पराजगढ़ विकासखंड में सिंचाई की समस्या होने के कारण यह निर्णय लिया गया है, जहां नर्मदा नदी पर बांध का निर्माण करते हुए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। 200 बिस्तर का जिला चिकित्सालय तैयार मुख्यालय में 200 बिस्तर का नवीन चिकित्सालय भवन बनकर तैयार हो गया है। अब वर्ष 2025 में ही नए भवन में इसका संचालन प्रारंभ हो पाएगा। वर्तमान में 100 बिस्तर का चिकित्सालय यहां संचालित था जिसके कारण मरीजों को परेशानी होती थी अब 200 बिस्तर का चिकित्सालय संचालित होने से यह असुविधा दूर होगी। बस स्टैंड, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स व गीता भवन की सौगात जिला मुख्यालय को इस वर्ष बस स्टैंड स्पोट्र्स, काम्प्लेक्स तथा गीता भवन की सौगात भी प्राप्त हुई जिनके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। मुख्यमंत्री के अनूपपुर आगमन पर यह सभी कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिला मुख्यालय में यह सुविधा विकसित हो जाने के कारण अब लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा आमजन इससे लाभान्वित होगा।
नए बस स्टैण्ड की उम्मीद बरकरार
जिला मुख्यालय में बस स्टैंड काफी संकीर्ण स्थल पर संचालित था, अब नए स्थान पर बस स्टैण्ड का संचालन होने से आवागमन की समस्या भी दूर होगी। सिविल अस्पताल और तहसील के रूप में किया उन्नयन वर्ष 2024 में कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया। साथ ही बिजुरी जो की उप तहसील के रूप में संचालित थी उसे पूर्ण तहसील का दर्जा भी प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने अनूपपुर आगमन में इन दोनों ही कार्य की घोषणा की थी जिस पर आगामी वर्ष में दोनों ही कार्य का लाभ कोतमा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। किन कार्यों को नहीं किया जा सका प्रारंभ 2024 में जहां कई विकास कार्य जिले को प्राप्त हुए तो वहीं दूसरी ओर ऐसी कई योजनाएं हैं, जिन पर कार्य प्रारंभ ना होने के कारण यह वर्ष भी इसके इंतजार में बीत गया। इनमें मुख्य रूप से अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में नवीन 660 मेगावाट की प्रस्तावित इकाई के लिए अब तक बजट प्राप्त न होने से इसका कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अमरकंटक में नर्मदा लोक बनाए जाने की घोषणा की थी जिस पर 2024 में भी ना तो बजट ही प्राप्त हुआ और ना ही इसके लिए भूमि ही निर्धारित हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *