तेजस्वी से सम्राट बोले- जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा:सदन खत्म होने के बाद तेजप्रताप की गाड़ी ने डिप्टी CM की गाड़ी को मारी टक्कर

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में दूसरे सेशन के दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। तेजस्वी ने सदन में कहा, ‘वोटर वेरिफिकेशन में फर्जीवाड़ा हो रहा है। BLO खुद साइन कर रहे हैं। पत्रकार पर FIR कराने वाले आप कौन होते हैं।’ इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भड़क गए और कहा, ‘आप कौन होते हैं। जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा। चल हट..लुटेरा हो-लुटेरा…वो क्या बोलेगा।’ इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लेकिन तब तक बीजेपी के एक विधायक माइक तोड़कर विपक्षी विधायकों की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद राजद के विधायक भी अपनी सीट से सत्ता पक्ष की तरफ बढ़ गए। सदन के अंदर मारपीट तक की नौबत आ गई। सदन खत्म होने के बाद जब तेजप्रताप और सम्राट चौधरी विधानसभा से निकल रहे थे। उस वक्त पोर्टिको में तेजप्रताप की गाड़ी ने डिप्टी CM की गाड़ी को टक्कर मार दी। तेजप्रताप ने कहा- मैं होता तो बुखार छुड़ा देता डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ‘किसी के पिता को गाली देना कितना सही है। अगर कोई घर परिवार तक आएगा तो इंसान क्या करेगा। मैं तो सदन में नहीं था, वरना मैं उनका बुखार छुड़ा देता। वो लोग गुंडा पार्टी से आते हैं।’ तेजस्वी बोले-सदन में मुझे गाली दी गई सदन से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन के अंदर सत्ता पक्ष के विधायकों ने मुझे गाली दी। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी डिप्टी सीएम और सीएम पर तंज कसा। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि, सदन की मर्यादाएं टूट रही थीं, लेकिन एक व्यक्ति कुटिल मुस्कान दे रहा था। तेजस्वी-डिप्टी सीएम के बीच तू-तू-मैं-मै सदन में पेपर लीक पर तेजस्वी और डिप्टी सीएम आमने-सामने हुए। तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार पेपर लीक में नंबर वन है।’ इसपर सम्राट चौधरी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में आज तक कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। जिसके बाद दोनों में तू-तू, मैं-मैं हुई। मुख्यमंत्री को भाजपा ने हाइजैक कर रखा है तेजस्वी यादव ने BJP पर CM नीतीश कुमार के हाईजैक का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार को हिम्मत वाला, दिलेर मुख्यमंत्री चाहिए, अचेत अवस्था वाला नहीं। ‘जो आपके बगल में बैठे हैं वो आपका भला नहीं चाहते हैं। आपके 3-4 लोगों ने भाजपा से हाथ मिला लिया है। CM नीति आयोग की बैठक में नहीं गए। इन्वेस्टर मीट होता है, उसमें भी सीएम नहीं जाते हैं। इन्हें हाईजैक कर लिया गया है।’ इसके जबाव में मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘आप भी तो हमारे साथ सरकार में थे। तब आपने भी सीएम को हाइजैक करने की कोशिश की, लेकिन कहां कर पाए। इसलिए हम बता दें कि नीतीश जी को कोई हाइजैक नहीं कर सकता है।’ विजय सिन्हा को तेजस्वी ने बताया बौना सदन में तेजस्वी ने कहा ‘बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है। केंद्र में 11 साल से इनकी सरकार है।’ तेजस्वी ने कहा, ‘हमने अमित शाह का बयान देखा- चुनाव तक नीतीश जी नेतृत्व करेंगे। चुनाव के बाद हमलोग मुख्यमंत्री तय करेंगे। क्या कारण है कि बीजेपी को नीतीश पर भरोसा नहीं है।’ ‘शाह आने वाले हैं वो कह दें कि बिहार में 2025 में नीतीश कुमार ही सीएम होंगे। हालांकि खटारा सरकार चलेगी नहीं।’ तेजस्वी यादव बोल रहे थे तभी डिप्टी सिन्हा विजय सिन्हा खड़े हुए। उन्होंने कहा, ‘जो आप खटारा कह रहे हैं, आपके पिताजी ने बिहार को लूट कर बिहार को खटारा बना दिया। नीतीश जी ने फुल स्पीड में विकास किया है।’ इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘सम्राट चौधरी का कद इतना लंबा है कि आप उनके पीछे बौना टाइप चलते हैं।’
AIMIM विधायक बोले- दाढ़ी-टोपी और मस्जिद देखकर सोचते हो हम बांग्लादेशी हैं मानसून सत्र के पहले सेशन में सदन में SIR के मुद्दे पर चर्चा हुई। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान SIR के विरोध सदन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्यूमेंट्स में आ रही परेशानियों को लेकर सवाल उठाया। अख्तरुल ईमान ने कहा, ‘हमारी दाढ़ी-टोपी देखकर, हमारे मस्जिदों की मीनारों को देखकर आपको लगता है यहां भारतवासी नहीं है बांग्लादेशी हैं।’ ‘मैं बताना चाहता हूं जिस वक्त देश का बंटवारा हो रहा था। पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे। अगर सीमांचल करवट बदल लेता तो भारत के भी दो टुकड़े हो जाते।’ वहीं, माले विधायक महबूब आलम ने कहा, ‘ SIR के माध्यम से चुनाव आयोग के जरिए केंद्र सरकार गरीब-पिछड़ा-दलित को वोट से वंचित करने की साजिश कर रही है।’ ‘ये 780 पन्ने के एफिडेविट में न घुसपैठिए का नाम है, न शब्द है।ये लोग घुसपैठिए का जिक्र कर मुस्लिमों को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कल का सदन उपमुख्यमंत्री के अभद्र आचरण के कारण स्थगित हुआ।’ तेजस्वी ने सदन में मांगी माफी, कहा- गलती हुई तो खेद है इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘हम सब एक ही मकसद से आते हैं कि बिहार का विकास हो।’ ‘ये आखिरी सत्र है, अगर हमसे या हमारी पार्टी से 5 साल में कुछ गलती हुई हो या ठेस पहुंची हो तो हम माफी मांगना चाहेंगे, लेकिन ये दोनों तरफ से होना चाहिए।’ तेजस्वी ने आगे कहा, ‘इलेक्शन कमीशन का काम है निष्पक्ष चुनाव कराना और आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो 700 पन्नों का रिट दिया है, उसमें भी कहीं भी विदेशी शब्द नहीं आया है। अगर कोई विदेशी भी आया है तो गलती केंद्र सरकार की है।’ ‘ये सब मुद्दों से भटकाने वाली बात है। हम बस इतना चाहते हैं कि किसी भी वोटर का नाम लिस्ट से न कटे। कल जेडीयू के सांसद और विधायक ने भी यही बात कही है। मैं चाहता हूं कि सीएम ये आश्वासन दें कि किसी भी बिहारी का नाम नहीं कटेगा।’ सदन में किसने क्या कहा- हंगामे के बीच अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक पारित
बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक पारित कर दिया गया। गुरुवार को सदन में सप्लीमेंट्री बजट 2025 को खर्च करने पर मंजूरी मिली है। 57 हजार 946 करोड़ रुपए खर्च करने पर सदन ने हरी झंडी दे दी। सबसे अधिक राशि शिक्षा विभाग में 120 हजार 95 करोड़ रुपए दी गई है। निर्वाचन विभाग के लिए 25 लाख रुपए की राशि प्रस्तावित है। सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर काले कपड़े में विपक्षी दल के नेताओं सदन के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। महागठबंधन के नेता बिहार में चुनाव बहिष्कार की बात की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘लाखों वोटर्स का नाम कट गया है। लाखों के हटाए जा चुके हैं। अब बस अंतिम लिस्ट जारी होना है।’ ‘हमें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। जरूरत पड़ेगी को हम सभी विपक्ष की पार्टियां मिलकर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।’ वहीं, मंत्री और BJP विधायक श्रवण कुमार का कहना है कि विपक्ष के हार की डर से चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… ——————————- मानसून सत्र से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *