2-3 बार चेहरे को स्क्रब जरूर करें, तभी मिलेगा ग्लोइंग लुक

भास्कर न्यूज| लुधियाना। मेकअप तभी अच्छे से बैठता है ​जब आपकी स्किन अच्छी तरह से तैयार हो। अगर स्किन रूखी, डिहाइड्रेटेड या अनइवन हो तो चाहे जितना महंगा मेकअप कर लें, लुक फीका ही लगेगा। इसलिए मेकअप से पहले स्किन की सही तैयारी बेहद जरूरी होती है। इससे न सिर्फ मेकअप स्मूद लगता है, बल्कि लंबे समय तक टिका भी रहता है। एक्सपर्ट से जानिए आसान लेकिन असरदार स्किन केयर स्टेप्स जिन्हें हर बार मेकअप से पहले फॉलो करना चाहिए। ध्यान रखें, मेकअप से पहले की गई थोड़ी सी स्किन केयर आपकी पूरी लुक को बदल सकती है। इससे न केवल आपका मेकअप फ्लॉलेस दिखेगा बल्कि स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा। फेस क्लीन करें : सबसे पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ करें ताकि चेहरे पर जमा ऑयल, डस्ट और पसीना हट जाए। इसके लिए अपने स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड क्लींजर या फेसवॉश का इस्तेमाल करें। क्लीन स्किन पर मेकअप ज्यादा अच्छे से सेट होता है और ब्रेकआउट्स की संभावना भी कम रहती है। {एक्सफोलिएट करना जरूरी : हफ्ते में 2-3 बार चेहरे को स्क्रब जरूर करें, खासकर जब कोई इवेंट हो। एक्सफोलिएशन से डेड स्किन हटती है और स्किन स्मूद होती है जिससे फाउंडेशन क्रैक नहीं होता। आप हल्का स्क्रब या होममेड चीनी-शहद का स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं। {टोनर लगाएं : फेस वॉश के बाद टोनर स्किन का pH बैलेंस करता है और पोर्स को टाइट करता है। यह स्किन को तरोताजा रखता है और मेकअप को एक अच्छे बेस पर बिठाने में मदद करता है। गुलाबजल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर है। {मॉइश्चराइज करना न भूलें : स्किन चाहे ऑयली हो या ड्राई, मॉइश्चराइजर सभी को लगाना चाहिए। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है और मेकअप को स्मूद बेस देता है। ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री जेल बेस्ड मॉइश्चराइज़र और ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइज़र बेहतर रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *