लुधियाना| गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, गुजरखां परिसर के इतिहास विभाग के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बाल गंगाधर तिलक की 169वीं जयंती मनाई गई। विभागाध्यक्ष संदीप कौर ने इस अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन किया और छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जागरूक किया। प्रिंसिपल डॉ. मनीता कहलों ने भी अपने विचार साझा किए और छात्राओं को राष्ट्र के लिए ऐसे नेताओं द्वारा दिए गए बलिदानों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


