ट्रेन से सोने के गहने चुराने वाली गैंग को पकड़ा:महिलाओं को सीट देने के बहाने वारदात करते, यूपी जाकर जेवरात आपस में बांटते; 8 गिरफ्तार

ट्रेन में महिला यात्रियों के गहने चुराने वाली शातिर गैंग जोधपुर जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। गैंग के उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड की इस शातिर गैंग के मुखिया सहित 8 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन से सामान चुराने के लिए सभी यात्री बनकर जनरल कोच में सफर करते थे। सीट से उठकर महिला यात्री को बैठने के लिए जगह देते थे। बाकी सदस्य बातों में उलझाकर महिला के बैग से गहने और कीमती सामान निकालकर स्टेशन से उतर जाते थे। अपने राज्य में वापस जाकर सामान को आपस में बांट लेते थे। इस गैंग की ओर से देश के कई राज्यों में चोरी की वारदात करने की संभावना है। सोजत की रहने वाली महिला का चुराया था सामान जीआरपी थाना जोधपुर के अधीक्षक अभिजीत सिंह ने बताया- पाली के सोजत रोड निवासी कंचन देवी (52) पत्नी पुखराज पालीवाल के 11 दिसंबर को ट्रेन से गहने चोरी हो गए थे। महिला ने जीआरपी थाने में 13 दिसंबर को मामला दर्ज करवाया था। कंचन देवी ने बताया था कि वह 11 दिसंबर को अपने भांजे की बहू हेमा के साथ जोधपुर-इंदौर पैसेंजर ट्रेन में जनरल टिकट लेकर सुबह 8 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से सोजत रोड के लिए रवाना हुई थी। एक बैग में सोने के गहने थे। गहनों में तिमणिया जिसका वजन 60 ग्राम, बाजूबन्द 33 ग्राम, कंठी 16 ग्राम, बोरसेट 33 ग्राम और कान के झुमके 22 ग्राम कुल वजन 164 ग्राम थे, जिन्हें बैग में अपने पास रखा था। के गहने जो बैग सहित मैं ट्रेन में बैठी थी। उसने बताया कि उसका बैग उसकी सीट के नीचे रखा था। सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर उतरकर बैग देखा तो गहने नहीं मिले। जोधपुर जीआरपी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को बताया कि जब वह जोधपुर स्टेशन से ट्रेन से रवाना हुई। तब कुछ लड़के उसके केबिन में बैठे थे। उनमें से एक-दो लोग उसकी सीट के नीचे रखे बैग को पैरों से इधर-उधर किया था। लड़के बासनी स्टेशन आने पर अचानक उठकर चले गए। इसके बाद अपना बैग अपने पास रख लिया था। इसके बाद टीम का गठन कर अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और बदमाशों को पकड़ा। गैंग जनरल कोच में होती थी सवार ट्रेनों से गहने चुराने वाली गैंग उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड की है। इस गैंग में कई सदस्य है, जो ट्रेन में सवार होकर महिला यात्री को टारगेट करते है। गैंग के 8-9 सदस्य ट्रेन के जनरल कोच में सवार होते थे और सीट रोककर बैठ जाते थे। कोच में महिला के आते ही सीट से उठकर उसे बैठने के लिए जगह देते थे। महिला यात्री का सामान सीट के नीचे की तरफ रखवा देते थे। मौका मिलते ही सामान को आखिरी सीट पर बैठे गैंग के मुखिया की ओर खिसका देते थे। गैंग का मास्टर हमेशा खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा होता था। वह बैग की तलाशी लेता था। इस दौरान बाकी सदस्य महिला को बातों में उलझाकर रखते थे। गैंग का मुखिया बैग से सोने के जेवरात निकालकर बैग को वापस महिला के पास लाकर रख देते थे। सामान चुराने के बाद अगला स्टेशन आते ही उतर जाते थे। इसके बाद अपने राज्य में जाकर सामान का बंटवारा करते थे। इन 8 अरोपियों को किया गिरफ्तार 1. मारुफ अली (66) पुत्र एवज अली निवासी मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा पुलिस थाना कोतवाली बिजनौर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश
2. गम्भीर सिंह चौधरी उर्फ नागराज (50) पुत्र जसबहार सिंह निवासी वार्ड 12 मौहल्ला रामलीला, कस्बा झालु, पु. थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश हाल रजनी विहार, घोड़ा बुगी वाले के पास पिलखुवा पुलिस थाना पिलखवा जिला हापुड़ (उत्तरप्रदेश)
3. इकबाल अहमद अंसारी (53) पुत्र हबीब अहमद अंसारी निवासी मौहल्ला नौधा नेहटोर पुलिस थाना नेहटोर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश
4. नौशाद उर्फ गुड्डु (44) पुत्र जिलानी उर्फ राव जिलानी निवासी गांव डन्ढेरा रुडकी पुलिस थाना कोतवाली सिविल लाईन रूड़की जिला हरिद्वार उतराखण्ड
5. शरीफ रहमान (52) पुत्र जील्लू रहमान निवासी मकान न्ं. 33/105 पठानपुरा मिशन कम्पाउड शेर कोठी रुडकी पुलिस थाना कोतवाली सिविल लाईन जिला हरिद्वार (उतराखंड)
6. वसीम अहमद खान (42) पुत्र रशीद निवासी इमली रोड्र सती स्ट्रीट शक्ति मौहल्ला रुडकी पुलिस थाना कोतवाली सिविल लाइन जिला हरिद्वार उतराखंड
7. महावीर सिंह (35) पुत्र रामगोपाल निवासी बांईकला तहसील अतरोली पुलिस थाना छर्रा जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश।
8. अनिल कुमार (28) पुत्र मुकेश कुमार निवासी मौहल्ला शिवपुरी छर्रा रफातपुर पुलिस थाना छर्रा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
बदमाशों को पकड़ने के लिए रेलवे पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक भुपेंद्र साहु के निर्देश पर जीआरपी थाना जोधपुर के अधीक्षक अभिजीत सिंह, और उप अधीक्षक सन्दीप सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर भवंरलाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सुभाषचंद्र हेड कॉन्स्टेबल, दीपेन्द्रपाल सिंह हेड कॉन्स्टेबल साइबर सेल, रिडमल सिंह कॉन्स्टेबल , मोहनलाल कॉन्स्टेबल , राजूराम कॉन्स्टेबल , महिराम हेड कॉन्स्टेबल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *