शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए ‘लगन मंडप’ वेडिंग और लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम, स्टेच्यू सर्कल में किया जा रहा है। 27 और 28 दिसंबर को चलने वाली इस एग्जीबिशन ने जयपुरवासियों को वैडिंग, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी हर जरूरत का वन-स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन प्रदान किया है। बारिश के बावजूद पहले दिन भारी संख्या में महिलाओं और शॉपिंग प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था। एग्जीबिशन में कश्मीर, आगरा, दिल्ली, लखनऊ, बनारस, चंडीगढ़, अमृतसर, गुड़गांव और जयपुर समेत कई शहरों के डिज़ाइनर्स ने अपने यूनिक कलेक्शन को प्रदर्शित किया। पार्टीवियर, ब्राइडल वेयर, ट्रेडिशनल, वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न परिधानों की विस्तृत रेंज के साथ सिल्क साड़ियां, ब्राइडल लहंगे, ट्यूनिक्स और सूट्स भी आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा फैशन और आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ट्रेंडी हैंडबैग्स और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ के स्टॉल्स ने खरीदारों को आकर्षित किया। डिज़ाइनरों के अनोखे इनोवेशन
दिल्ली से आई डिजाइनर अंकिता मेहता ने दुबई कॉन्सेप्ट पर आधारित मल्टीटास्किंग कोट्स की रेंज पेश की। उन्होंने बताया कि इन कोट्स को साड़ी, सूट्स और को-ऑर्ड सेट्स पर पहना जा सकता है। इन पर हैंडक्राफ्टेड जरदोजी का बारीक काम किया गया है, जो इन्हें खास बनाता है। एग्जीबिशन की आयोजक अपर्णा गोधा और वंशिका गोधा ने बताया कि यह इवेंट युवाओं और डिजाइनर्स के लिए एक अनोखा प्लेटफॉर्म है, जहां वे अपने नए इनोवेशन को प्रदर्शित कर सकते हैं। इस आयोजन ने शादियों और फैशन के ट्रेंड्स को एक साथ लाकर जयपुरवासियों को अनूठा अनुभव प्रदान किया। एग्जीबिशन में ब्राइडल शॉपिंग को खास ध्यान में रखा गया। यहां परिधानों के साथ रियल गोल्ड, सिल्वर, डायमंड और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध रही। खरीदारों ने हाउस डेकोर और बैडकवर्स की आकर्षक रेंज के साथ-साथ किड्स वेयर और विंटर वियर का भी लुत्फ उठाया।


