जयपुर में रंगदारी वसूली में हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट:2 लाख की कर रहा था डिमांड, 4 महीने से काट रहा था फरारी

जयपुर पुलिस ने रंगदारी वसूलने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को अरेस्ट किया है। वह पिछले चार महीने से फरारी काट रहा था। शास्त्री नगर थाने की पुलिस टीम ने कोटा शहर में दबिश देकर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को अरेस्ट किया। पुलिस टीम उसके फरार दो साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। DCP (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया- रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी मोहम्मद शाहरुख कुरैशी (31) निवासी सुदामापुरी नाहरी का नाका शास्त्री नगर को अरेस्ट किया गया है। उसके खिलाफ 10 अपराधिक मामले दर्ज है। शाहरुख कुरैशी शास्त्री नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस टीम मामले में फरार चल रहे बदमाश इमरान कुरैशी और सलमान कुरैशी की तलाश कर रही है। 27 अगस्त को नाहरी का नाका शास्त्री नगर निवासी मोहम्मद वसीम (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हिस्ट्रीशीटर शाहरुख कुरैशी, सलमान कुरैशी, इमरान कुरैशी ने 10 हजार रुपए मांगे। नहीं देने पर मारपीट कर डरा-धमकाकर 5 हजार रुपए छीनकर ले गए। तीनों आरोपी डरा-धमकाकर 3 लाख रुपए वसूल चुके है। अब कॉल कर 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहे है। पुलिस कम्पलेंड करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। एडि.डीसीपी बजरंग सिंह के सुपरविजन में एसीपी (शास्त्री नगर) शिवरतन गोदारा व एसएचओ (शास्त्री नगर) दिलीप खदाव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मामले में पिछले चार महीने से फरारी काट रहे हिस्ट्रीशीटर शाहरुख कुरैशी की तलाश शुरु की। पुलिस ने ट्रेक कर कोटा शहर के गुमानपुरा में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर शाहरुख कुरैशी को अरेस्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *