दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा सीए फाइनल की नवम्बर 2024 परीक्षा परिणाम गुरुवार देर रात को घोषित किया गया | भीलवाडा शाखा अध्यक्ष सीए सोनेश काबरा ने बताया कि इस बार भी भीलवाड़ा शाखा का सीए फाइनल का परीक्षा परिणाम आल इंडिया के के परिणाम से बेहतर रहा हैं | सीए फाइनल भीलवाड़ा ब्रांच परिणाम(प्रतिशत में) ग्रुप 1-21.33 ग्रुप 2 -17.64 बोथ ग्रुप -22.03 सीए फाइनल आल इंडिया परिणाम(प्रतिशत में) ग्रुप 1- 16.8 ग्रुप 2 – 21.36 बोथ ग्रुप – 13.44 भीलवाड़ा ब्रांच के टॉप स्टूडेंट्स शाखा सचिव सीए मुरली अटल ने बताया कि सीए फाइनल में नमन मेहता 417 ने अंक प्राप्त कर के जिले में फर्स्ट स्थान प्राप्त किया | इसी के साथ राहुल राठी ने 416 अंक के साथ सैकंड,अरिहंत कांठेड एवं दिवाकर लड्ढा ने 413 अंक के साथ थर्ड एवं संयम गोखरू ने 408 अंक प्राप्त कर के जिले में फोर्थ स्थान पर रहे | शनिवार को आयोजित होगा सम्मान समारोह शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए पुनीत मेहता ने बताया की शाखा द्वारा सभी नए बने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह का आयोजन 28 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे बजे पटेल नगर स्थित आइसीएआइ भवन पर किया जायेगा, जिसके लिए विद्यार्थी अपना ऑनलाइन पंजीयन इस लिंक से कर सकते हैं। https://tinyurl.com/icairesult


