मानसा में किसानों ने थाने का घेराव किया:हाईवे जाम कर नाबालिग लड़की को ढूंढने की मांग, 11 जुलाई को स्कूल के लिए निकली थी

मानसा में आज किसानों ने लापता नाबालिग लड़की को जल्द ढूंढने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिले के माखा चहलां की एक नाबालिग लड़की 11 जुलाई से लापता है। स्कूल जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन 14 दिनों बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चला है। लड़की की तलाश न किए जाने के विरोध में परिवार ने किसान यूनियन डकौदा की मदद ली। किसानों और परिवार ने पुलिस थाने का घेराव किया। इसके बाद उन्होंने बरनाला-मानसा स्टेट हाईवे पर धरना लगा दिया। किसान नेता महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह और करनैल सिंह ने कहा कि पुलिस लड़की को ढूंढने में असफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लड़की की तलाश न की गई तो आने वाले दिनों में निश्चित कल के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। थाना इंचार्ज जसप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रही है। पंजाब के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और लड़की को ढूंढने में पुलिस की टीम लगी हुई है। पहले भी कर चुके घेराव
पिछले दिनों भी किसान संगठन द्वारा पुलिस थाने का घेराव कर धरना दिया गया था। पुलिस ने कुछ दिनों का समय मांगा था, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर पुलिस एक नाबालिग लड़की को ढूंढने में असफल है, तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *