फतेहगढ़ साहिब में ​​​​​​​5 सदस्यीय कमेटी की बैठक:अकाली दल बोला- 15 लाख नए सदस्य बनाएंगे, लैंड पूलिंग नीति का विरोध करेंगे

फतेहगढ़ साहिब में आज श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह झूंदा ने की। इसमें वरिष्ठ अकाली नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से शिरोमणि अकाली दल को दोबारा सक्रिय और मजबूत करने पर चर्चा हुई। इकबाल सिंह झूंदा और गुरजीत सिंह तलवंडी ने बताया कि यह कमेटी राज्यभर में लगभग 15 लाख नए सदस्य बनाएगी। इन सदस्यों के माध्यम से पार्टी प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। बैठक में वर्तमान सरकार की नीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने पंजाब सरकार की “लैंड पूलिंग” नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस नीति से किसान विस्थापित हो रहे हैं। नेताओं ने यह भी घोषणा की कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के हर संघर्ष में साथ देंगे। अकाली-भाजपा गठबंधन की अटकलों पर झूंदा और तलवंडी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका कोई राजनीतिक गठबंधन करने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पंथ और पंजाब के लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *