55 मेहमानों के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंची शाही ट्रेन:जैसलमेर में होगा प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन, पर्यटकों को लुभा रही राजस्थानी आवभगत

दुनिया की सबसे लग्जरियस ट्रेनों में शुमार पैलेस ऑन व्हील अपने 55 पर्यटकों के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंची। यहां से सभी पर्यटकों को दो लग्जरी बस में सवार कर दुर्ग ले जाया गया। इस बार शाही ट्रेन को क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सजाया गया। पर्यटकों ने क्रिसमस ट्रेन में मनाया, जबकि प्री न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जैसलमेर में व्यवस्था की गई है। ट्रेन मैनेजमेंट की ओर से टर्की सहित कुछ डिश मेनू कार्ड में जोड़े गए। मैनेजमेंट का कहना है कि खुशी की बात है कि अब UK से भी पर्यटक आने लगे हैं। आगामी मार्च महीने तक ट्रेन बुक हो चुकी है। वहीं, मेहमानों को राजस्थानी आवभगत काफी लुभा रहा है। जैसलमेर में होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील अपने आठवें फेरे के दौरान शुक्रवार शाम को चित्तौड़गढ़ पहुंची। इस बार कल 27 इंडियन और 28 फॉरेनर इस ट्रेन में सवार थे। इसमें 15 अमरीकन, 6 स्वीडिश, 3 कैनेडियन, 2 स्पेनिश और 2 सिंगापुर आए थे। पर्यटकों को दो लग्जरियस बस से चित्तौड़गढ़ किले पर ले जाया गया। इस बार गाइड दंपती सतीश सुखवाल और बीना सुखवाल ने भी पर्यटकों को अटेंड किया। अभी 2 दिन पहले क्रिसमस के लिए ट्रेन को सजाया गया। यह सजावट न्यू ईयर तक रहेगा। शाही ट्रेन के जनरल मैनेजर उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि 29 दिसंबर को जैसलमेर में पहुंचने के बाद पर्यटकों के लिए विशेष किया गया है। वहां पर लग्गा पार्टी द्वारा कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। आतिशबाजी की जाएगी। पर्यटकों को लुभाने के लिए वहां पर पार्टी होगी। क्रिसमस, न्यू ईयर के अवसर पर टर्की सहित कुछ डिश स्पेशल तौर पर जोड़े गए। पनीर के भी कुछ आइटम्स जोड़े गए। विदेशी पर्यटक लाइट फूड ज्यादा और मीठा कम पसंद करते हैं। उनके टेस्ट को देखते हुए ही मेनू रेडी किया गया है। मार्च तक है बुकिंग उन्होंने बताया कि जनवरी-फरवरी और मार्च तक अच्छे पर्यटक आएंगे। ट्रेन अभी से बुक हो चुकी है। अप्रैल में अगर ज्यादा गर्मी नहीं हुई तो ट्रेन का फेरा करवाया जाएगा, लेकिन गर्मी पड़ गई तो ट्रेन की बुकिंग कैंसिल कर देंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को राजस्थान में मेहमानों का वेलकम करने का तरीका काफी पसंद है। वे लोग इस चीज को एंजॉय करते हैं और उसमें शामिल भी होते हैं। साइट सीन करना उन्हें काफी पसंद है। जयपुर में एलिफेंट राइड करते हुए वे सभी बहुत आनंदित हुए। किसी भी जगह जाने से पहले पर्यटक गूगल पर करते हैं स्टडी उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक जहां भी जाते हैं सबसे पहले उस जगह को गूगल पर एक्सप्लोर करते हैं। चित्तौड़गढ़ आने से पहले भी उन्होंने गूगल में सर्च किया और चेतक, महाराणा प्रताप के बारे में जानकारी ली। हमने उन्हें बताया कि चित्तौड़गढ़ का किला एशिया का सबसे बड़ा किला है, जिसे जानकर वे बहुत खुश हुए। पर्यटकों को वर्ल्ड हेरिटेज से जुड़े सभी मॉन्यूमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं। इससे पहले भी जितने भी पर्यटक आए उन्हें लाइट एंड साउंड चित्तौड़गढ़ में बहुत पसंद आया। इस बार आठ सदस्यों का एक परिवार आया है, जिन्होंने सभी जगह के टेंपल में जाकर उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। अधिकतर बाहर रहने वाले लोगों को लगता है कि राजस्थान में सिर्फ रेत होते हैं। यहां पानी की भी कमी होती है। उनका यह भ्रम राजस्थान आने के बाद टूट जाता है। राजस्थान को सबसे ज्यादा पसंद इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां रेत, हरियाली, झील, नदी, स्थापत्य कला, विरासत सब कुछ देखने को मिल रहा है। मेहमानों का पॉजिटिव रिस्पांस ही हमारी ताकत जनरल मैनेजर उपेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी बताया कि शाही ट्रेन अपने आप में ही एक पहचान रखता है। यहां पर मेहमानों को अटेंड करना और लग्जरी फैसिलिटी देना उन्हें काफी पसंद आया है। उन्हें खाना-पीना और सर्विस काफी अच्छी लगी है, इस बात की हमें खुशी है। अगर किसी को प्रॉब्लम है तो यहां व्हीलचेयर की भी व्यवस्था उपलब्ध है। हम कोशिश करते हैं कि किसी भी मेहमानों को कोई परेशानी ना हो। उनके द्वारा दिए जा रहे पॉजिटिव फीडबैक ही हमारा हौसला बढ़ाती है। एक और खुशी की बात है कि अब प्रचार प्रसार बढ़ने के बाद UK से भी पर्यटक आने लगे है। वहां इंडिया के दार्शनिक स्थलों के बारे में कम जानकारी हुआ करती थी लेकिन अब समय बदल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *