बरनाला पुलिस की 11 होटलों में रेड:बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के कमरे दिए, लड़कियों की चेकिंग; अवैध गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई

पंजाब के जिला बरनाला में प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे 11 होटलों पर कार्रवाई की है। प्रशासन ने पहले इन होटलों को सील करने का आदेश दिया था। बाद में देर शाम इन्हें सभी दस्तावेजों की जांच करवाने और नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस को संदेह था कि इन होटलों में अवैध गतिविधियां चलती हैं और लड़के-लड़कियां अनुचित उद्देश्यों के लिए आते हैं। जब होटलों पर रेड की गई तो वहां बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां कमरों में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कागजात की जांच की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई होटलों में लड़के-लड़कियों को बिना किसी दस्तावेज वेरिफिकेशन के कमरे दिए गए थे। इसके अलावा, इन होटलों के पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट और बिल्डिंग सेफ्टी प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज भी नहीं थे। होटलों में अवैध गतिविधियों का शक
डीएसपी सिटी सतबीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शहरवासियों ने कुछ होटलों के खिलाफ शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि इन होटलों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक साथ सभी संदिग्ध होटलों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान होटल विवान, होटल ग्रेस, होटल वेलिंगटन, होटल डायमंड, होटल सिमर, होटल मिलन, होटल कनाडा, होटल सनविमज, होटल टेस्टी टच, होटल ए23 और होटल रॉयल सिटी को निशाना बनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से किसी के पास भी होटल संचालन के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। एसडीएम के आदेश के तहत अगले निर्देशों तक इन सभी होटलों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *