नाले में बह गई कार…3 साल का बच्चा लापता:बिलासपुर में मंदिर से लौटते समय हादसा; कार सवार 8 लोग तैरकर बाहर निकले

बिलासपुर में हरेली पर्व के दिन शिव मंदिर से दर्शन कर लौटते समय एक कार नाले के बाढ़ में बह गई। कार में 9 लोग सवार थे। 8 सदस्य किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए। वहीं, कार सहित एक तीन साल का मासूम बच्चा तेज बहाव में बह गया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। देर रात तक पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश करते रहे पर वही नहीं मिला। आज भी बच्चे की तलाश जारी है। बता दें कि शहर में लगातार बारिश के बाद स्थिति सामान्य नहीं है, लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। पुल के ऊपर 3 फीट पानी, कार निकालते समय बहा जानकारी के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है। खम्हरिया के रहने वाले मोहनलाल साहू अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ कार में ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी देर शाम वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम झलमला के तुंगन नाला बारिश की वजह से पुल के 3 फीट ऊपर से बह रहा था। इस दौरान उनकी कार बह गई। कार में सवार 2 महिला, 2 पुरुष और 5 बच्चे समेत 9 लोग थे। देखते ही देखते नाले में कार करीब 60 फीट दूर बह गई। मां ने पकड़ा था हाथ, छूट गया इस दौरान 8 लोग किसी तरह पानी के तेज बहाव में कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकल आए। 4 बच्चों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया , लेकिन एक 3 साल का बेटा तेजस बह गया। उसकी मां ने उसे पकड़ा था। लेकिन, अचानक हाथ छूट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, जानकारी मिलते ही टीआई गोपाल सतपथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। ग्रामीण युवाओं ने भी नाले में उतरकर मासूम को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। आज भी सर्च अभियान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *