अकलतरा में मोबाइल दुकान से चोरी:तीन आरोपी गिरफ्तार, 26,500 रुपए का सामान बरामद

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 जुलाई की रात ग्राम कटघरी में लक्ष्मी प्रसाद मार्बल की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, टैबलेट, दो मोबाइल और हेडफोन चुरा लिए थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 26,500 रुपए आंकी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। आरोपियों ने जुर्म कबूला जांच के दौरान जयशंकर ओग्रे, आदित्य उर्फ लालू यादव और अमित यादव पर संदेह हुआ। तीनों आरोपी कटघरी के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। तीनों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *