जांजगीर-चांपा में सड़क किनारे मिला युवक का शव:सिर पर चोट के निशान, पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सिवनी में सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो पूर्व सरपंच महारथी चौहान का बेटा है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है। जांजगीर सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों से शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि अर्जुन गुरुवार की शाम से घर से निकला था। इसके बाद वह रात भर घर वापस नहीं आया था। सीएसपी ने कहा कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। PM रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीएसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *