शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सर्वोत्तम माध्यम : श्रद्धा केरकेट्टा

भास्कर न्यूज | लोहरदगा ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में कक्षा द्वितीय से पांचवी तक के छात्रों के लिए शुक्रवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र में कोई ना कोई प्रतिभा अवश्य होती है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर उनकी प्रतिभा को पहचाना और निखारा जा सकता है। यह कार्य विद्यालय के शिक्षकों के अतिरिक्त कोई और कर ही नहीं सकता। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्राचार्य एसके झा ने कहा कि हमारे वार्षिक पाठ्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियां समाहित की गई है। हम पढ़ाई के साथ खेलकूद, नाच गान, अन्य बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ही है छात्रों का सर्वांगीण विकास। जिसके लिए विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक शिक्षिकाएं काफी तन्मय के साथ हमेशा लगे रहते हैं। वहीं कार्यक्रम में वर्ग द्वितीय के अनुभव कुमार, तृतीय कक्षा के अति राज, चतुर्थ कक्षा के समायरा केरकेट्टा और पांचवीं कक्षा के अश्विनी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें मुख्य अतिथि, प्राचार्य और शिक्षकों ने पुरस्कृत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *