झारखंड में खुलेगा एक और सैनिक स्कूल, स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू

मुख्य सचिव ने प्रस्ताव तैयार करने को कहा रांची | झारखंड में एक और सैनिक स्कूल खोला जाएगा। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस संबंध में शुक्रवार को स्कूली शिक्षा के सचिव उमाशंकर सिंह को नया सैनिक स्कूल स्थापित करने को लेकर स्थल चयन और प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में दो-दो सैनिक स्कूल हैं, जबकि झारखंड में केवल तिलैया में एक स्कूल चल रहा है। तिलैया सैनिक स्कूल में 875 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह देश के किसी भी सैनिक स्कूल की तुलना में सर्वाधिक है। ऐसे में एक और स्कूल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नया सैनिक स्कूल राज्य के अन्य मेधावी छात्रों को अवसर देगा। -शेष पेज 15 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *