रांची|डोरंडा महाविद्यालय में बीएससी आईटी सेमेस्टर-4 की परीक्षा में लगभग 50% विद्यार्थी एक नंबर से फेल कर गए हैं। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने परीक्षा नियंत्रक से मिलकर कहा कि मूल्यांकन में लापरवाही के चलते स्टूडेंट्स फेल कर रहे हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन शीघ्र अति शीघ्र इस त्रुटि का सुधार करे और संशोधित परीक्षाफल घोषित करे। इसके अलावा सेशन 2022-26 के विद्यार्थियों की परीक्षाएं समय से लेकर उनके सेशन को नियमित करने की मांग की।


