छोटानागपुर लॉ कॉलेज हुआ ऑटोनॉमस, अब कॉलेज स्तर पर होगी परीक्षा, मिलेगा रिजल्ट भी

एजुकेशन रिपोर्टर|रांची रांची यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड छोटानागपुर लॉ कॉलेज को यूजीसी द्वारा स्वायत्त संस्थान यानि ऑटोनोमस का दर्जा प्रदान किया गया है। लॉ कॉलेज को यह दर्जा एकेडमिक इयर 2025-26 से 2029-30 तक यानि 5 साल के लिए प्रदान किया गया है। ऑटोनोमस का दर्जा मिलने से लॉ कॉलेज को अकादमिक स्वतंत्रता और प्रशासनिक स्वायत्तता मिल गई है। अब लॉ कॉलेज अपने पाठ्यक्रम, मूल्यांकन और परीक्षा प्रणाली को स्वतंत्र रूप से तैयार और संचालित कर सकेगा। पहले, लॉ कॉलेज रांची विवि​ के नियमों और विनियमों के तहत काम करता था, लेकिन अब उसे अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं, फीस संरचना और परीक्षा संचालन में अधिक लचीलापन मिलेगा। 1. पाठ्यक्रम सुधार : कॉलेज अब उद्योग की मांगों और उभरते कानूनी रुझानों के अनुसार अपने पाठ्यक्रम को अपडेट और संशोधित कर सकता है। इससे छात्रों को अधिक प्रासंगिक शिक्षा मिल सकेगी। 2. परीक्षा प्रणाली में सुधार : कॉलेज अपनी स्वयं की मूल्यांकन प्रणाली व परीक्षा पैटर्न विकसित कर सकता है। इससे परीक्षाओं में पारदर्शिता व समयबद्धता बढ़ सकती है। 3. नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा : स्वाय त्तता कॉलेज को अनुसंधान गतिविधियों और नए शैक्षणिक कार्यक्रमों को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे कानूनी क्षेत्र में नवाचार और ज्ञान सृजन को बढ़ावा मिलेगा। 4. गुणवत्ता में वृद्धि : यह दर्जा कॉलेज को अपनी गुणवत्ता और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर देगा, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। 5. सेशन नियमित : परीक्षा और मूल्यांकन का अपना सिस्टम रहने से सेशन नियमित में मदद मिलेगी। अभी रांची यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जाती है, जिसका खामियाजा यहां के स्टूडेंट्स उठा रहे हैं। सेशन लेट चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *