आदित्यपुर टोल प्लाजा पर मारपीट:कार सवारों ने टोल इंचार्ज को पीटा, बेसबॉल बैट से किया हमला, CCTV आया सामने

सरायकेला जिले के आदित्यपुर टोल पर एक कार सवार और उसके साथियों ने टोल प्लाजा पर तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज पापुंजय कुमार पर बेरहमी से हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब पापुंजय VIP लेन से गुजर रही JH05Z-5828 नंबर की कार को रोककर टोल शुल्क की मांग कर रहे थे। बताया गया कि कार सवार बिना टोल शुल्क दिए गुजरना चाहते थे। जब पापुंजय कुमार ने उनसे परिचय पत्र दिखाने को कहा, तो वे उग्र हो गए। पहले उन्होंने वहां तैनात टोल गार्ड के साथ हाथापाई की और इसके बाद पापुंजय पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। सिर, पीठ और छाती पर मारा हमलावरों ने उनके सिर, पीठ और छाती पर मारा है। इस मारपीट के दौरान बेसबॉल बैट टूट गया। इसके बाद भी हमलावर पीछे हटे नहीं, बल्कि टोल ऑफिस तक उनका पीछा करते हुए वहां भी हंगामा किया। पापुंजय के कपड़े भी फाड़ दिए गए। घायल पापुंजय ने बताया कि उनके साथ इस तरह की घटना पहली बार हुई है। अब वे ड्यूटी पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस हमले से वे मानसिक और शारीरिक रूप से आहत हैं। आदित्यपुर थाने में दर्ज की शिकायत घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा प्रबंधक हिमांशु प्रसून सिंह ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। वहीं, कार के रजिस्ट्रेशन नंबर JH05Z-5828 के जरिए गाड़ी के मालिक और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *