रांची | संत अन्ना धर्मसंघ शनिवार को अपनी संरक्षिका संत अन्ना का पर्व मनाएगी। इस अवसर पर पुरुलिया रोड स्थित डीएसए मदर हाउस में सुबह 6.30 बजे विशेष समारोही मिस्सा का आयोजन होगा। इस मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विंसेंट आइंद होंगे। इसके अलावा सामलौंग स्थित संत अन्ना जेनरलेट, हुलहुंडू स्थित कान्वेंट सहित धर्मसंघ की अन्य शाखाओं में भी कार्यक्रम होंगे।


