हाईकोर्ट ने देवघर एम्स पर सरकार से मांगी रिपोर्ट

रांची|झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को देवघर एम्स में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस एसएस प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि देवघर एम्स को जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सेंट्रल स्कूल के लिए जमीन चिह्नित कर दी गई है। शीघ्र ही उसे हस्तांतरित करा दिया जाएगा। वहीं याचिकाकर्ता सांसद निशिकांत दुबे की ओर से बताया गया कि देवघर एम्स के लिए केंद्र सरकार ने अपने हिस्से का काम पूरा कर दिया है। अब वहां जरुरी सुविधाएं राज्य सरकार को उपलब्ध कराना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *