गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में शनिवार सुबह से पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए हैं। कई जख्मी होने की भी सूचना मिल रही है अभी तक मारे गए उग्रवादियों जेजेएमपी कमांडर दिलीप लोहरा मारा गया है। अन्य मारे गए की पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस अभियान में घाघरा, बिशनपुर और गुमला तीनों थानों की पुलिस शामिल है। दिलीप लोहरा दस्ते के साथ मुठभेड़ जानकारी के मुताबिक गुमला के एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी मारे गए। उनके पास से एसएलआर, एके 47 के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। गुमला एसपी भी घटनास्थल रवाना घटना की सूचना मिलते ही गुमला के एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गुमला पुलिस पहले नक्सली संगठन माओवादी और पीएलएफआई का सफाया करने का दावा करती रही है। इसके बाद इस क्षेत्र में जेजेएमपी ने अपना पैर पसार लिया था। संगठन का मुख्य कार्य क्षेत्र में विकास कार्यों से लेवी वसूलना था।


