जामताड़ा के प्रसिद्ध श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मंदिर के अंदर के गेट का ताला तोड़ा। बाबा श्याम के श्रृंगार का सामान, छत्तर और दान पेटी में रखे कीमती सामानों को चुरा लिया। घटना का पता सुबह तब चला जब मंदिर के पंडित ने दरवाजा खोला और सामान गायब पाया। तुरंत मंदिर कमेटी को सूचना दी गई। इसके बाद जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। 15 से 20 लाख रुपए की चोरी की आशंका जामताड़ा SDPO विकास आनंद लगोरी के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है। SDPO विकास आनंद ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। श्याम मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष शिबू परशुराम ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि अनुमानित तौर पर 15 से 20 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। उनका मानना है कि खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण चोरों को वारदात को अंजाम देने का मौका मिला। खराब सीसीटीवी का चोरों ने उठाया फायदा एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि मंदिर का सीसीटीवी कैमरा खराब था। इसका फायदा चोरों ने उठाया। उन्होंने बताया कि बारिश का समय होने के कारण भी चोरों को मदद मिली। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा। फोरेंसिक एक्सपर्ट सबूत जुटा रहे हैं। पुलिस पेट्रोलिंग कहां थी, इसकी भी जांच की जाएगी।


