चंडीगढ़ में टाटा कैपिटल के नाम पर 6 लाख ठगे:ऑनलाइन निवेश में 10% मुनाफे का दिया लालच, लिंक भेजकर ली बैंक डिटेल

चंडीगढ़ के सेक्टर-32ए निवासी अनिल प्रकाश दुबे से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 6.67 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। अनिल को 12 मई 2025 को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को टाटा कैपिटल कंपनी का प्रतिनिधि बताया और शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा दिया। उसने कहा कि वे बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों से सस्ते दामों पर शेयर खरीदते हैं और ऊंचे दामों पर बेचते हैं, जिससे होने वाले मुनाफे का 5 से 10% हिस्सा इन्वेस्टर्स को मिलता है। आरोपी ने अनिल को लालच देते हुए कहा कि उनके साथ पहले से कई लोग जुड़ चुके हैं, जिन्हें अच्छा फायदा हो रहा है। झांसे में आकर अनिल ने कुल 6.67 लाख रुपए निवेश कर दिए, जिसके बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया। अब सेक्टर-17 साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) व 61(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिंक भेज मांगी जानकारी पुलिस को अनिल प्रकाश ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक वॉट्सऐप लिंक आया और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को कहा गया। दुबे ने लिंक खोलकर उसमें मांगी गई जानकारी भर दी। रजिस्ट्रेशन के बाद झांसा दिया गया कि इन्वेस्टमेंट से जल्द अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस लालच में आकर उसने कुल 6,67,000 हजार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद उसे 1500 रुपए का मुनाफा भी भेजा गया ताकि भरोसा बढ़े, लेकिन जब दुबे ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि पहले पैसे जमा करने पड़ेंगे क्योंकि ये नियम है, तभी आप अपने पैसे निकाल सकते हो। जिसके बाद अनिल ने पैसे जमा नहीं किए और अपने किसी जानकार को पूरी बात बताई। जब उस जानकार ने चेक किया तो उसने अनिल से कहा कि उसके साथ किसी ने फ्रॉड किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *